पाटन। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के जन्मदिन और रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर कल, 9 मार्च 2026 (सोमवार) को एक भव्य ‘होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और स्वदेशी के संकल्प के साथ उत्सव मनाना है। आयोजकों द्वारा इस समारोह में विशेष रूप से प्राकृतिक गुलाल का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है, ताकि पर्यावरण और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए इस “दिव्य क्षण” को यादगार बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम में “स्वदेशी अपनाओ, कल संवारो” के संदेश के साथ क्षेत्र की खुशहाली की कामना की जाएगी।
नगरवासियों में इस दोहरे उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।









