पाटन, आगामी होली पर्व को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों के बीच सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पाटन पुलिस द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च के जरिए पुलिस प्रशासन ने संदेश दिया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी और आम जनता निर्भय होकर उत्सव मना सकती है।
वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में हुआ मार्च—
यह फ्लैग मार्च एडिशनल एसपी (ग्रामीण) योगिता देवांगन, एसडीओपी अनूप कुमार लकड़ा और थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने पाटन नगर के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
फ्लैग मार्च पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक बठेना चौक,तहसीलदार कार्यालय मार्ग,कॉलेज रोड एवं आजाद चौक,पुराना बाजार चौक
महामाया मंदिर रोड, अखरा और खोरपा सहित पुरे पाटन नगर पंचायत क्षेत्रअंतर्गत सभी मुख्य मार्गो मे फ्लैग मार्च निकाला
मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद किया और अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।










