भिलाई। शास्त्री नगर वार्ड क्रमांक 27 केम्प–2 स्थित छत्तीसगढ़ सदन में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मी साहू सहित शिवनंदन साव, थान सिंह साहू, रिखी राम साहू, जीवनलाल साहू, तुलाराम साहू, मुकेश साहू, जगमोहन साहू, माखनलाल साहू, मंगल साहू, नागेश साहू, मोहन साहू, बबलू साहू, मदन लाल निर्मलकर एवं गणेश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल का स्वागत शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो भेंट कर किया गया। 










