अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला दुर्ग ने किया सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान

[adsforwp id="60"]

दुर्ग जिले के दो सैनिक एक मार्च 2026 दिन रविवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पावन धरा धाम पर सेना से सेवानिवृत्त होकर अपने निज निवास पहुंचे। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद दुर्ग जिला के सदस्यों ने भारत माता की फोटो फ्रेम, श्रीफल प्रदान कर एवं पुष्प हार से उसका स्वागत सम्मान किया। बोरिद पाटन जिला दुर्ग के सपूत वर्तमान निवास बोरसी दुर्ग नायब सूबेदार संजय वर्मा 57 फील्ड रेजीमेंट आर्टिलरी में 24 वर्ष के सकुशल सेवा उपरांत सेवा निवृत्त होकर पहुंचे दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन से बोरसी तक बैंड बाजे के साथ स्वागत करते हुए लाया गया। परिवार जन और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने सहभागिता निभाई ।
साथ ही उतई के समीप ग्राम बोरीगारका के सपुत हवलदार अतेंद्र साहू 18 गॉर्ड्स रेजीमेंट में 21 वर्ष की सेवा के पश्चात सेवानिवृत होकर आए। अपने सकुशल सेवानिवृत्ति की खुशी में अतेंद्र साहू ने गांव में अपने साहू मैरिज हाल में सामूहिक भोज का आयोजन किया। जिसमें अपने रिश्तेदारों,मित्रों,वरिष्ठ जनों, गणमान्य नागरिकों जन प्रतिनिधियों व अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद को आमंत्रित किया। इस विशेष अवसर पर जिला इकाई दुर्ग के अध्यक्ष श्री अनिल देशमुख, सचिव धनेश यादव, कोषाध्यक्ष सूदन साहू, मीडिया प्रभारी सोहनलाल साहू सदस्य संजय साहू,मातृशक्ति श्रीमति गंगोत्री साहू एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित हुए।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]