वैष्णव उत्तर पाटन मंडल का होली मिलन समारोह

[adsforwp id="60"]

कोमल वैष्णव की रिपोर्ट——–

वैष्णव मंडल उत्तर पाटन का त्रैमासिक बैठक ग्राम सांकरा में होली मिलन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।आगामी 2027, जनवरी माह में 27,, तारीख से लेकर 31,, तारीख तक पांच दिवसीय जगतगुरु रामानंद चार्य जयंती एवं श्री बिष्णु महायज्ञ का कार्य क्रम होना तय किया गया है। इस कार्यक्रम में जगद्गुरु रामानंदाचार्य, काशी, अयोध्या, अहमदाबाद, हरिद्वार से आमंत्रित किया जावेगा। यज्ञाचार्य भी वैष्णव होंगे। समस्त भागवताचार्य को आमंत्रित कर मंचासीन कर विशेष रूप से सम्मानित किया जावेगा। इस कार्यक्रम में एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जावेगा, इसके लिए लेख कविताएं कहानियां हास्य-व्यंग्य सामाजिक गतिविधियों कि जानकारी के साथ ही साथ पारिवारिक जीवन परिचय, व्यक्तिगत परिचय सचित्र प्रकाशन भी किया जाना है रंगीन छपाई एक पेज पर 3000,, रुपए एवं सादा छपाई एक पेज पर 1000,, रुपए,,तय किया गया है। विवाह हेतु लड़की, लड़का का विज्ञापन निशुल्क प्रकाशित किया जावेगा। चित्र छपवाई का शुल्क देना होगा।यह स्मारिका एक आर्कषित प्रकाशन करने का प्रयास रहेगा। इसमें अन्य लोगों से भी विज्ञापन एवं शुभकामनाएं, सचित्र शुल्क लेकर प्रकाशित किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध प्रकाशन हेतु सहयोग प्रदान करेंगे।आज के बैठक होली मिलन समारोह में उपस्थित मंडलेश्वर पंडित चेला दास वैष्णव फेकारी, सचिव श्री कोमल दास वैष्णव अरसनारा, कोषाध्यक्ष श्री भीखम दास वैष्णव झीट, युवा सलाहकार श्री मनोहर दास वैष्णव पंदर, मंडल प्रवक्ता श्री दीलिप वैरागी बटंग,श्री नेपाल दास वैष्णव लोहरसी, श्रीभगवान दास वैष्णव, श्री बिष्णु दास वैष्णव, श्री भिखारी दास वैष्णव झीट,डां श्री हिमांचल दास वैष्णव चीचा,श्री शिव दास वैष्णव, श्री किशन दास वैष्णव,श्री तेज राम वैष्णव सांकरा,श्री पुरूषोत्तम दास वैष्णव गभरा श्री नरेन्द्र दास वैष्णव गभरा के साथ ही बहुत सारे वैष्णव जन उपस्थित थे। रामानंदाचार्य जयंती समारोह 2027,, में 27, से 31, तारीख जनवरी को ग्राम लोहरसी में होना है।

Leave a Comment