बॉयज़ हॉस्टल नं. 4 में योगासन प्रतियोगिता और योग जज ट्रेनिंग कार्यक्रम सम्पन्न

[adsforwp id="60"]

रायपुर स्थित बॉयज़ हॉस्टल नं. 4 में योगासन प्रतियोगिता एवं योग जज ट्रेनिंग कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 100 बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपनी योग प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

यह छात्रावास विशेष रूप से श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए समर्पित है, जहाँ सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध है। अनेक बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, तथा कुछ के जीवन में माता या पिता में से केवल एक ही सहारा है। ऐसे परिवेश में बच्चों का आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।

यह कार्यक्रम *भारतीय योग चिकित्सा केंद्र* की प्रभारी श्रीमती प्रतिभा मैम, डॉ भीष्म कुमार साहू , चितरंजन कुमार सर , सुश्री रश्मि के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए तथा सभी 100 बच्चों को ट्रेनी जजों द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए। यह सम्मान बच्चों के लिए उत्साहवर्धन का विशेष क्षण रहा।

आयोजन में श्री संदीप सर हॉस्टल अधिक्षक , योग विशेष यश , चेतना , अभिषेक एवं भीभांश का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। बच्चों का स्नेह, सम्मान और अपनत्व इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। विदाई के समय सभी बच्चे और स्टाफ मुख्य द्वार तक छोड़ने आए — यह दृश्य पूरे दिन को अविस्मरणीय बना गया।

यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरक पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Comment


[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]