प्रदेश का बजट आम जनता के लिए निराशा जनक:शत्रुहन बारले

[adsforwp id="60"]

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट मंगलवार को विधानसभा मे वित्तमंत्री के द्वारा पेस किया गया जिसपे प्रतिक्रिया देते हुए *राष्ट्रीय जनसभा पार्टी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुहन बारले* ने कहा कि आम जनता नज़रे टिकाए बैठी थी की कुछ राहत मिले लेकिन प्रदेश को निराशा ही हाथ लगा किसी प्रकार की न तो प्रदेश के युवाओ के लिए रोजगार के लिए कोई प्रावधान नही है न ही मंहगाई से निपटने के लिए कोई प्रावधान है। प्रदेश की आम जन के लिए कोई राहत नही है टैक्स मे कोई कटौती का प्रावधान है। भाजपा जिस प्रकार अपने चुनावी घोषणा पत्र मे वादे किये थे उसे पूरी तरह विपरीत बजट पेस किया गया है गरीब वर्ग एवं मध्यम वर्ग के लिए कोई ठोस कदम नही दिखा। सामाजिक व आर्थिक विकाश के लिए कोई खास प्रावधान नज़र नही आया केवल वित्त मंत्री जी का भाषण सुनने को मिला। पूरी तरह देखे तो प्रदेश के हाथ केवल निराशा ही हाथ लगी है।

Leave a Comment