छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव जी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन में प्रथम बजट विधानसभा के पटल पर 2026–27 का बजट प्रस्तुत किया। बजट 2026–27 का नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने स्वागत कर अभिनंदन करते हुए कहा यह बस्तर से सरगुजा तक विकास के संकल्प (SANKALP) का बजट हैं। GYAN और GATI के बाद यह बजट संकल्प पर आधारित है अर्थात S -समावेशी विकास, A-अधोसंरचना, N-निवेश, K-कुशल मानव संसाधन, A-अंत्योदय, L-लाइवलीहुड और P-पॉलिसी से परिणाम तक रहा।
नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने जानकारी देते हुए कहा कि बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1725 करोड़, जल जीवन मिशन 3000 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 2000 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान 1500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास शहरी 825 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा 820 करोड़, महिलाओं के नाम पर संपत्ति क्रय में पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट, छत्तीसगढ़ युवा दर्शन हेतु 5 करोड़, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन हेतु 100 करोड़, प्रतियोगी परीक्षा के लिए 33 करोड़, कृषक उन्नति योजना हेतु 10,000 करोड़, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना हेतु 600 करोड़, लोकनिर्माण विभाग में 9,450 करोड़, मुख्यमंत्री आदर्श शहर योजना समृद्धि योजना 200 करोड़, महतारी वंदन योजना 8200 करोड़, मुख्यमंत्री खाद्यान्य योजना 6500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 4000 करोड़, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में 1500 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान हेतु 1500 करोड़, विकसित भारत जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ के प्रावधान सहित छत्तीसगढ़ राज्य के सभी वर्गों व क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक और उद्यमियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि इस बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, बुनियादी ढांचा, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया और हरित ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर समावेशी और ऐतिहासिक विकास का संदेश दिया गया है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ–साथ देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।







