बीजापुर, के दक्षिणी क्षेत्र में सोमवार को एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान प्रेशर IED में हुए विस्फोट में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह IED नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की मंशा से लगाया गया था
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नियमित एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर जंगल क्षेत्र में निकली थी। इसी दौरान पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर जवान का पैर पड़ते ही जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से STF का एक जवान घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद साथ मौजूद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। घायल जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में IED प्लांट किया गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।






