आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="60"]

विमल थापा भिलाई—–

भिलाई, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा निकले जाने वाली भोले बाबा की बारात की पूरी तैयारी हो चुकी है इंदिरा नगर हथखोज से लेकर दुर्गा मैदान खुर्सीपार जोन 02 तक पूरी साफ सफाई की गई है बाबा की बारात को लेकर इंदिरा नगर हदखोज के शिव मंदिर का आकर्षण रंग रोगन किया गया है वही मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है , हथखोज से आने वाले सड़क केनाल रोड के समीप और खुर्सीपार के दुर्गा मैदान में बहुत ही भव्य मंच बनाया गया है इन तैयारियों का जायजा समिति के अध्यक्ष दया सिंह और शिक्षा विद डॉ संतोष राय लेते रहे और आवश्यक दिशा निर्देश देकर अपने मार्ग दर्शन में पूरी तैयारी करवाए है ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए वही पुलिस प्रशासन द्वारा बाबा की बारात निकलने वाले मंदिर से लेकर समापन स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए पुलिस बल कहा कहा तैनात रहेगी उसका प्वाइंट भी बनाए
समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि इस बार भोले बाबा की बारात में करीब सवालाख भक्त शामिल होंगे दोपहर 2.00 बजे इंदिरा नगर हदखोज स्थिति शिव मंदिर में पहले बाबा का पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद महारुद्राभिषेक प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, विधायक राकेश सेन, विधायक ललित चंद्राकर,प्रदेश के डी.जी.पी.अरुण देव गौतम एवं दया सिंह के द्वारा किया जाएगा इसके बाद अपराह्न 4 बजे से शिव मंदिर हथखोज से भोले बाबा की बारात निकलेगी जगह जगह स्टाल लगाकर महा प्रसाद और शरबत का वितरण किया जाएगा भोले बाबा की बारात में विधान सभा अध्यक्ष सहित प्रदेश के कई मंत्रियों और प्रदेश के जाने माने कई हस्ती भोले बाबा की बारात में शामिल होंगे एवं देश के कई राज्यों से आई विभिन्न झाकियों का दर्शन करेंगे दया सिंह ने आगे बताया कि बाबा की बारात इस साल पिछले वर्षों की तुलना में आज और अधिक भव्यता के साथ निकलेगी/

Leave a Comment

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]