भिलाई में सुरों की देवी लता मंगेशकर को दी जाएगी स्वरांजली

[adsforwp id="60"]

विमल थापा भिलाई—-

​भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन और रूप रागिनी म्यूजिक एकेडेमी के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी 2026 को एक विशेष संगीत संध्या का आयोजन होने जा रहा है। ‘याद-ए-लता स्वरांजली’ नाम का यह कार्यक्रम भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेन्टर में शाम 6:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

​एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लता युगल किशोर उर्वशा (ज्वाइंट कलेक्टर, जिला राजनांदगांव) होंगी। कार्यक्रम में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में निम्नलिखित हस्तियां शामिल होंगी:
​अलका बाघमार: महापौर, दुर्ग नगर निगम
​नरेन्द्र कुमार बंछोर: अध्यक्ष (ओए) एवं चेयरमेन (सेफी)
​भूपेन्द्र कुलदीप: रजिस्ट्रार, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग
​मंजू अरूण वोरा, श्वेता धीरज बाकलीवाल और रिचा रिकेश सेन
​विशिष्ट अतिथि के तौर पर भिलाई महिला समाज की पदाधिकारी भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगी, जिनमें एक्टिंग प्रेसिडेंट इंचार्ज छवि निगम, वाइस प्रेसिडेंट पूनम कुमार, केका सरकार, स्मिता भास्कर व आभा कुमार शामिल हैं। साथ ही सेक्रेटरी सोनाली रथ, ज्वाइंट सेक्रेटरी दीपान्विता पॉल, ट्रेजरर शिखा जैन और ज्वाइंट ट्रेजरर रीता तिवारी भी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोमल प्रसाद करेंगे।
​एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे और रूप रागिनी म्यूजिक एकेडेमी की डायरेक्टर रूपाली साखरे ने दुर्ग-भिलाई के निवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस लाइव म्यूजिक संध्या का हिस्सा बनें। आयोजकों का मानना है कि संगीत के इस सफर से लोगों को दैनिक तनाव से राहत मिलेगी और वे सुरमयी यादों का आनंद ले सकेंगे।

Leave a Comment