भीषण गर्मी से पहले वाटर एटीएम शुरू करने की मांग, सर्व समाज संगठन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

[adsforwp id="60"]


​दुर्ग, शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर एटीएम महीनों से शोपीस बने हुए हैं। इन्हें जल्द शुरू करने और नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ) ने कलेक्टर को ‘जनदर्शन’ में ज्ञापन सौंपा है।
​संगठन के प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत दुर्ग जिला निगम क्षेत्र के इंदिरा मार्केट, मालवीय चौक, समृद्धि मार्केट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए गए थे। देखरेख और संधारण (Maintenance) के अभाव में ये मशीनें पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं।
​संगठन द्वारा पूर्व में भी 16 सितंबर 2025 को पत्र के माध्यम से निगम प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
​आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है, ऐसे में राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ेगा।
​सरकारी धन से निर्मित इन संरचनाओं का उपयोग जनता के हित में तुरंत शुरू होना चाहिए।
​छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गर्मी का मौसम पूरी तरह शुरू होने से पहले सभी बंद पड़े वाटर एटीएम का संधारण कर उन्हें पुनः प्रारंभ किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]