भिलाई-3 (उरला), ग्राम उरला बी.एम.वाय. में तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर इस आयोजन में पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरा क्षेत्र कबीर साहेब के भजनों और साखियों से गुंजायमान हो उठा है।
सत्संग का आयोजन प्रतिदिन दो मुख्य पालियों में निर्धारित किया गया है:
प्रथम पाली: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।
द्वितीय पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
इस आध्यात्मिक समागम के मुख्य वक्ता संत लीलाधर साहेब (अहिवारा) हैं, जिनके ओजस्वी प्रवचनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ ही मंच पर विद्वान प्रवक्ता के रूप में संत शिवलाल साहेब, संत रमन साहेब, संत अमन साहेब और संत अनिल साहेब अपनी अमृतवाणी से जनमानस को कबीर दर्शन और जीवन के नैतिक मूल्यों की शिक्षा दे रहे हैं।
सत्संग को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्था संभालने में प्रमुख रूप से यूपी साहू, प्रीतम साहू, भरत साहू, स्त्रुहन साहू, सोहन साहू, हरीश साहू और योगेश्वर साहू सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
साथ ही अवधराम साहू, सालिक साहू, रामनाथ साहू, थानसीह साहू, संतोष साहू, कांसी साहू, संत चिंतामणि साहू एवं समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।







