पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी त्री दिवसीय सस्वर मानसगान प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। यह आयोजन दिनांक 07,08 एवं 09 फरवरी 2026 को समस्त ग्रामवासीयों के सहयोग से आयोजित है। जिसमें संत सम्राट तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरित्रमानस में प्रभु श्रीरामचंद्र जी के जीवन दर्पण को जनमानस तक पहुंचाने नामी ख्याति मानस मंडलियों का आगमन होने जा रहा है। जिसमें 07 जनवरी को दीप प्रज्जवलन के मुख्यतिथि मा. श्री देवेंद्र चंद्रवंशी जी सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, प्रमुख अतिथि मा. महंत श्रीराम साहेब जी श्री कबीर आश्रम अरसनारा,अध्यक्षता मा. श्रीमती उर्वशी वर्मा जी सदस्य जनपद पंचायत पाटन,विशेष अतिथि मा. श्रीमती सुलेंन साहू जी पूर्व सरपंच ग्राम प.अरसनारा, मा. श्रीमती खिलेश्वरी साहू जी सरपंच ग्राम पंचायत अरसनारा,मा. श्रीमती पुष्पा मानिकपुरी जी पूर्व सरपंच अरसनारा, मा. श्रीमती जागृति वर्मा जी पूर्व सरपंच अरसनारा, मा. श्री बलदाऊ प्रसाद वर्मा जी पूर्व सरपंच अरसनारा एवं गणमान्य अतिथिजनों की उपस्थिति में शुभारम्भ होगा। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्यअतिथि मा. श्री विजय बघेल जी सांसद लोकसभा क्षेत्र दुर्ग, प्रमुख अतिथि मा. श्री प्रीतपाल बेलचंदन जी अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, मा. श्री जितेंद्र वर्मा जी प्रदेश मंत्री भाजपा,विशिष्ट अतिथि मा. श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर जी सभापति जिला पंचायत दुर्ग, मा. श्रीमती हर्षालोकमनी चन्दाकर जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, अध्यक्षता मा. श्रीमती कीर्ति नायक जी अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन एवं विशेष अतिथि के रूप में गणमान्य अतिथिजनों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
दिनांक 09 फरवरी 2026 सोमवार को भव्य मंडाई मिलन समारोह आयोजित है, जिसमें रात्रिकालीन कार्यक्रम जितेंद्र साहू कृत छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच ” सोनहा बादर ” की विशेष प्रस्तुति होगी। उक्त मंडाई में विभिन्न व्यवसाईयों एवं व्यपारीगन सादर आमंत्रित हैं ।







