इंदिरा नगर पाटन में कल शनिवार और रविवार दो दिनो तक अध्यात्म और सुरों का संगम होने जा रहा है। स्थानीय मानस समिति द्वारा दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ के जाने माने व नामचीन प्रतिष्ठित मंडलियां हिस्सा लेंगी।
विभिन्न मंडलियों द्वारा रामचरितमानस की चौपाइयों का सस्वर गायन और व्याख्यान किया जायेगा.
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना और रामचरितमानस के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना है।
प्रतियोगिता के समापन पर रविवार शाम को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मंडलियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार इस भक्तिमय आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।







