राकेश जसपाल की रिपोर्ट—–
नंदिनी अहिवारा:- स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी के रायपुर स्थित निज निवास में छत्तीसगढ़ लाइब्रेरियन फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें लगभग पंद्रह वर्षों से चली आ रही स्कूल शिक्षा विभाग के ग्रंथपाल पद के सेटअप की समस्या की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया जिसके कारण सेवा पुस्तिका का संधारण, पदोन्नति व पेंशन जैसी व्यवहारिक समस्या की बात बताई। इसे संज्ञान में लेते हुए माननीय मंत्री जी ने इस दिशा में सकारात्मक पहल कर समाधान की बात कही । इस अवसर पर फेडरेशन की ओर से मेटल चित्रकार विक्रम सिंह द्वारा निर्मित, माननीय मंत्री गजेंद्र यादव जी की मेटल पेंटिंग, उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। जिसे देखकर मंत्री जी ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। इसी क्रम में कार्यकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी जी, अवर सचिव आर पी वर्मा जी तथा छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक व राजपत्रित संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल वर्मा जी जो कि छत्तीसगढ़ लाइब्रेरियन फेडरेशन के सरंक्षक भी हैं से मुलाकात कर अपनी समस्या के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिस पर सभी ने शीघ्र ही ठोस सकारात्मक कार्यवाही की बात कही। कमल वर्मा जी ने फेडरेशन के पदाधिकारियों से लंबी चर्चा कर उन्हें विशेष मार्गदर्शन दिया।
फेडरेशन के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष मोहेंद्र कुमार साहू, सचिव कौशल कुर्रे, सदस्य रवि यादव, तुलेंद्र वर्मा, वेदन बंछोर, कुलेश्वर वर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग के ग्रंथपाल तामन साहू व छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आये अनेक ग्रंथपाल साथी उपस्थित रहे। यह जानकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी वेदन बंछोर ने दी।






