ग्राम पंचायत पतोरा में CISF RTC भिलाई ने कैम्प लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, मल जल प्रबंधन केन्द्र, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट व सेग्रिगेशन यार्ड का किया निरीक्षण

[adsforwp id="60"]

ग्राम पचायत पतोरा में FSTP (मल जल प्रबंधन केन्द्र) जिला पचांयत दुर्ग, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एंव वाटरएड के सौजन्य से वर्ष 2021 से संचालित है, ग्राम पचांयत पतोरा का (FSTP) मल जल प्रबंधन केन्द्र भारत ग्रामीण का द्वितीय एंव छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम मल जल प्रबंधन केन्द्र है ग्राम पचांयत से पास स्वंय के सेक्सन (स्लज वाहन) मशीन होने के कारण आस पास के लगभग 35 km दूर से मांग के आधार फिकल स्लज लगाया जाता है फिकल स्लज में तरल अपशिष्ट जल 80 तथा ठोस अपशिष्ट का 20 है।

FSTP में अलग-अलग प्रक्रिया के माध्यम दो कार्यों के लिए उपयोग किया जा रहा है।

1. तरल अपशिष्ठ जल में गार्डनिग के लिए शुद्ध किया जाता है।

2. ठोस अपशिष्ठ को सोना (स्वअंश) खाद बनाया जा रहा है जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा ।

ग्राम पंचायचत के माध्यम से पचांतय व ग्रामीण स्वसहायता समूह (स्वच्छाग्राही) के लिए आजिविका साधन बन रहा है तथा ग्राम पचांयत पतोरा ग्रे वाटर मेनेजमेंट व FSTP के निर्माण होने से ग्राम व आसपास के 35 km के ग्रामों में मल-जल की बाहर फेकने से पर्यावरण प्रदूषण व विभिन्न प्रकार बिमारियों से बचा जा सकता है व ग्रामीण आविका का माध्यम बना हुआ है।

*ग्राम पचायत पतोरा FSTP एवं CISF RTC के मध्य MOU (अनुबंध पत्र)*

माननीय श्री अभिजीत सिंह (भा.प्र.से.) कलेक्टर दुर्ग, श्री बजरंग दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग व श्री जागेन्द्र साहू मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पचांयत पाटन के सफल मार्गदर्शन में CISF RTC DIG श्री रोहित काटारिया, IG (एम.एन.चा,DC पाय बोलरा व DC शिशुपाल सिंग के सौजन्य मुलाकात सरपंच श्री भुनेश्वर प्रसाद साहू प्रभारी अधिकारी श्री रंजीत सिंग व पचांयत सचिव महेन्द्र कुमार साहू द्वारा अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात के माध्यम से तीन बैठक किया गया तथा ग्राम पंचायत पतोरा व CISF RTC के मध्य अनुबंध के माध्यम से CISF के स्लज (मल), प्लास्टिक वेस्ट आदि कोपतोरा fstp व प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र मे लाकर उपचारित किया जायेगा जिससे ग्राम पचांयत व स्वसहायता समूह (स्वच्छाग्राही) आजिविका के माध्यम से रोजगार के साधन उपल्ब्बध होगा CISF से प्रतिदिन लगभग चार ट्रिप स्लज लगाया जा रहा है जिसकी राशि प्रति ट्रिप 1500 के दर से 6000 रूपये व प्रतिमाह लगभग 100000 रूपये आय ग्राम पचांयत व समूह को प्राप्त होगा जिससे ग्रामीण आजिविका एंव लाखपति दीदी व ग्राम पचांयत आर्थिक रूप सुद्ध होगा तथा CISF द्वारा ग्राम पचायत को गोद लेकर स्वच्छता एवं साफ सफाई के साथ सामाजिक कार्य शिक्षा, स्वास्थ, पेयजल एंव जागरूकता पर्यावरण सरंक्षण आदि कार्य किया जाना है। इसी क्रम में आज दिनांक 05.02.2026 को CISF अधिकारियों द्वारा ग्राम पचांयत पतोरा के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर मे कैम्प लगाकर सामाजिक कार्य जिसमें स्वच्छता एंव साफ-सफाई, वृक्षारोपण एंव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त अवसर पर CISF के अधिकारी गण DIG श्री रोहित कटारिया, IG श्री एम.एन.चा. DC सुश्री पारूल बोहरा, DC श्री शिशुपाल सिंह सहीत श्री एस एस यादव श्री रोकश कुमार सहीत लगभग 100 से अधिक CISF के जवान उपस्थित थे उक्त कार्य श्री बजरंग दुबे जी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पचांयत दुर्ग श्री जागेन्द्र साहू मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन के सफल मार्गदर्शन में श्री रंजीत सिंह प्रभारी अधिकारी, श्री भुनेश्वर प्रसाद साहू सरपंच, महेन्द्र कुमार साहू पँचायत सचिव द्वारा CISF RTC के अधिकारियों से समन्यव स्थापित करके कार्य योजना तैयार किया गया व ग्राम पचांयत एंव CISF RTC के मध्य MOU अनुबंध समझौता पत्र के माध्यम से कार्य किया जाना प्रस्तावित है । जिसके तहत आज 05 फरवरी 2026 को समय 10 बजे मिडिल स्कूल पतोरा में cisf bhilai के अधिकारियों द्वारा कैम्प लगाकर स्वच्छता, साफ सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया तथा स्कूली बच्चों को भी जागरूकता सन्देश दिया गया उक्त अवसर पर cisf rtc bhilai के अधिकारियों सहित लगभग 100 से अधिक जवान उपस्थित थी उक्त कार्यक्रम ग्गाम पचांयत पतोरा सरपंच श्री भुनेश्वर प्रसाद साहू, जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका कलिहारी, उपसरपंच देवचरण कौशल, सचिव महेन्द्र कुमार साहू, जिला समन्वयक (वाटर एड ) सौरभ कुमार, ब्लाक समन्वयक लोकेश्वर साहू, प्रधान पाठक ममता सांडिल्य, ग्राम प्रमुख राजेन्द्र वर्मा सहित पंचगण मुकेश कुमार चांदने,हेमचंद ठाकुर, दीपक साहू,गोरेलाल श्रीवास, चुम्मन लाल साहू, चित्रसेन कलिहारी, नेमबाई बंदे,राधाबाई ठाकुर, डिलेश्वरी साहू, मनोज कुमार, एकता, कामिनी बाई देशलहरे कमलेश्वरी साहू, जामुन ठाकुर, सरस्वती साहू,दीप्ति श्रीवास,रूपेश कुमार,महेश्वरी कुर्रे, दिलेश्वरी देशलहरे व ग्रामवासी उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागी बने।

Leave a Comment

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरणआई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

[adsforwp id="47"]