नंदिनी अहिवारा, स्थानीय नगर पालिका परिषद में सोमवार को एक गरिमामई विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्व निरीक्षक हिमांचल शर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित किया गया, जिन्होंने नगर पालिका में अपनी कर्तव्यनिष्ठा के 38 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्री अंकुर पांडे एवं समस्त कर्मचारियों ने श्री शर्मा को सप्रेम विदाई दी। इस अवसर पर सीएमओ ने उनके लंबे और सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
अनुकरणीय कार्यकाल -श्री शर्मा ने अपने सेवाकाल का अधिकांश समय राजस्व शाखा में बिताया।
महत्वपूर्ण योगदान – टैक्स वसूली जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
सीएमओ अंकुर पांडे ने उनके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिमांचल शर्मा को फूल-माला, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। विदाई देने वालों में मुख्य रूप से
अभियांत्रिकी सब इंजीनियर खिलानंद कुल्हारे लेखा शाखा जितेंद्र देवांगन
, कर्मचारी मेहतरू साहू, ईश्वरी साहू, हेमंत साहू, कुसुमाकर साहू, मेनका मैडम, सुरेश यादव, पन्नालाल, इंदल ठाकुर, जागृति साहू, नर्मदा, गणेश सोनी, सूर्यवंशी एवं अन्य शामिल रहे.
समारोह के अंत में सभी ने श्री शर्मा के साथ बिताए समय को याद किया और उनके सेवामुक्त जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






