पाटन/मर्रा- संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (शासकीय आयुर्वेद औषधालय मर्रा) के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। ग्राम घुमा के प्राथमिक शाला प्रांगण में आयोजित इस शिविर में स्कूल के बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग शिविर का आगाज 27 जनवरी को आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। 27 से 31 जनवरी तक चले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनमानस को ‘स्वस्थ जीवन शैली’ के प्रति जागरूक करना रहा।
योग प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने शिविरार्थियों को अत्यंत सरल और प्रभावी तरीके से योगाभ्यास कराया। शिविर की खास बात यह रही कि प्रतिदिन योग के पश्चात प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक चना-गुड़ एवं आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया, ताकि योग के साथ-साथ पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी ध्यान दिया जा सके।

शिविर के दौरान शासकीय आयुर्वेद औषधालय मर्रा की चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिता साहू ने योग के महत्व और दैनिक जीवन में इसके लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित टीम का विशेष योगदान रहा:
रितु केतु साहू (फार्मासिस्ट)दीपक यादव (औषधालय सेवक) इस स्वास्थ्य अनुष्ठान में कुल 150 हितग्राहियों ने पंजीयन कराकर योग का लाभ प्राप्त किया। ग्रामीणों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य की दिशा में एक बेहतर कदम बताया।







