पाटन में कल हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी माता परमेश्वरी जयंती

[adsforwp id="60"]

​पाटन, नगर देवांगन समाज द्वारा कुलदेवी माँ परमेश्वरी की जयंती कल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस भव्य आयोजन को लेकर समाज द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
​नगर देवांगन समाज के अध्यक्ष राजकुमार देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी माता परमेश्वरी जयंती का उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाज और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कल सुबह माता की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ होगी, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सुबह माता परमेश्वरी की विशेष आरती पूजन पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे के साथ माता की झांकी निकाली जाएगी।
​अध्यक्ष राजकुमार देवांगन ने नगर एवं आस-पास के क्षेत्रों के सभी स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके। समाज के युवाओं और वरिष्ठ जनों की अलग-अलग टोलियां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]