पाटन, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन, पाटन के तत्वावधान में आज स्थानीय विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) पाटन में ‘नव वर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कमल वर्मा: प्रांतीय संयोजक, छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन / अध्यक्ष, छ.ग. राजपत्रित अधि. संघ,
राजेश चटर्जी: संभाग प्रभारी, छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन / प्रांताध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश शिक्षक संघ,
महेन्द्र साहू: संयोजक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन / अध्यक्ष, पंचायत सचिव संघ जिला-दुर्ग,
टिकेन्द्र नाथ वर्मा: संरक्षक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन / संभागीय अध्यक्ष, छ.ग. लिपिक संघ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
समारोह का मुख्य उद्देश्य नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ कर्मचारियों के मध्य आपसी समन्वय और एकता को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
वक्ताओं ने कर्मचारी हितों की रक्षा और विकासखंड में शासकीय कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूरा करने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर फेडरेशन द्वारा उन कर्मचारी और अधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले वर्ष अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।
मिलन समारोह में चर्चा के साथ-साथ संवाद का दौर भी चला, जिससे विभाग के भीतर एक सकारात्मक कार्य वातावरण निर्मित करने में मदद मिली। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से काम का तनाव कम होता है और टीम भावना विकसित होती है।
“यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि हमारे फेडरेशन की एकता का प्रतीक है। हम नए वर्ष में नई ऊर्जा के साथ जनता की सेवा और अपने अधिकारों के लिए सजग रहेंगे।” कार्यक्रम मे विजय लहरे: संयोजक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला-दुर्ग,
अनुरूप साहू: महासचिव, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला-दुर्ग,
श हेमंत कुमार वर्मा: मुख्य नगर पालिका अधिकारी / संरक्षक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन,
श्वेता यादव: अति. मुख्य कार्यपालन अधि. ज.पं. पाटन / सलाहकार, कर्म. अधि. फेडरेशन
छाया वर्मा: परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग पाटन
सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी
भानुप्रताप यादव: जिला मीडिया प्रभारी,
श्रीमती रोशनी धुरंधर: सदस्य, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन,
ललित बिजौरा: प्रांतीय सह-प्रवक्ता,
चंचल द्विवेदी: कार्यकारी जिला अध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला-दुर्ग,
गिरधर वर्मा: कोषाध्यक्ष,
वरूण साहू: सचिव,पूर्णनेंद्र बंछोर शिक्षा विभाग,
कन्हैया लाल मन्नाड़े: अध्यक्ष, आंतरिक लेखा परीक्षण एवं कराधान अधि. संघ,
प्रमेश साहू: ब्लॉक कृषि स्नातक शाखा कृषि अधि. संघ,
प्रदीप चन्द्राकर: अध्यक्ष, पंचायत सचिव संघ पाटन,
, हीरा सिंह वर्मा: अध्यक्ष, पेंशनर समाज पाटन,
देवेन्द्र कुमार साहू: जिला कार्यकारिणी सदस्य, छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन दुर्ग, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन, पाटन के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे







