नंदिनी अहिवारा में 30 जनवरी को कांग्रेस का शांतिपूर्ण धरना, धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत होगा प्रदर्शन

[adsforwp id="60"]

राकेश जसपाल की रिपोर्ट—-

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा द्वारा 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
धरना मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बस स्टैंड अहिवारा में आयोजित होगा।
नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा के अध्यक्ष संतोष बाफना ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं अनुशासित सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment