अटारी में अब हर शनिवार लगेगा ‘अटारी खोरपा बाजार’, 7 फरवरी को भव्य शुभारंभ

[adsforwp id="60"]

​पाटन, नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश ‘निक्की’ भाले की पहल पर क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। “जो कहा सो किया” के संकल्प के साथ, आगामी 7 फरवरी 2026 से अटारी में ‘अटारी खोरपा बाजार’ का विधिवत आगाज़ किया जाएगा।
​यह साप्ताहिक बाजार प्रत्येक शनिवार को आयोजित होगा, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों को अपनी दैनिक जरूरतों के सामान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

​शुभारंभ तिथि: 7 फरवरी 2026 (शनिवार)
​स्थान: डॉ. खूबचंद बघेल भवन के सामने, अटारी
​समय: साप्ताहिक (प्रत्येक शनिवार)
​व्यापारियों और ग्राहकों को मिलेगा सीधा लाभ
​इस बाजार की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना और ग्राहकों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश भाले ने बताया कि इस कदम से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और आम जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]