जोरातरई मंडई मेले में ‘अनुरागधारा’ की धूम, लोक गायिका कविता वासनिक की प्रस्तुति ने मोहा मन

[adsforwp id="60"]

​गुण्डरदेही: ग्राम जोरातरई में आयोजित वार्षिक मंडई मेला के अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। इस खास मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अनुरागधारा’ में सुप्रसिद्ध लोक गायिका कविता वासनिक ने अपनी सुरीली प्रस्तुति से दर्शकों को रात भर मंत्रमुग्ध कर दिया

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, भाजपा युवा नेता डॉ. लक्ष्मीकांत साहू, सरपंच बृज लाल साहू, सत्यप्रकाश साहू, डॉ. तेजराम साहू और ग्रामीण अध्यक्ष गजाधर साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने छत्तीसगढ़ की माटी की आवाज, लोक गायिका कविता वासनिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

​उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए थानसिंह मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश में मंडई मेला हमारी जीवंत परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि:
​मंडई के अवसर पर गौरा-गौरी पूजा, मंडई पूजा और प्रकृति की वंदना की जाती है।
​ददरिया, कर्मा, और सुवा जैसे लोक नृत्यों के माध्यम से हमारी संस्कृति समृद्ध होती है।
​ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी सकारात्मक होते हैं।

​इस संगीतयमय संध्या में लोक गायिका हिमानी वासनिक, लीना मानिकपुरी और लोक गायक प्रभु सिन्हा ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उद्घोषक अभिषेक चंद्राकर ने किया।
​कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरुषोत्तम साहू, यशपाल साहू, गजानंद साहू, हेमन्त चंद्राकर, रामकुमार पाटिल, राकेश चंद्राकर, राजेश साहू, कमलेश कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। देर रात तक चले इस कार्यक्रम का ग्रामीणों ने भरपूर आनंद लिया।

Leave a Comment