राकेश जसपाल अहिवारा——
अहिवारा, तहसील अहिवारा के अंतर्गत ग्राम नंदिनी खुंदिनी में न्यू आदर्श युवा संगठन के तत्वाधान में 17 और 18 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं भव्य मंडई मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने कार्यक्रम के शांतिपूर्ण संचालन और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है।
न्यू आदर्श युवा संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि मेले के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस बल ने घेराबंदी कर उपद्रवियों को दबोचा और जेल भेजा। कार्यक्रम के दौरान 24×24 घंटे विशेष पुलिस बल और डायल 112 की टीम मुस्तैद रही, जिससे हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सुरक्षित वातावरण में मेले का आनंद लिया
इन अधिकारियों का रहा विशेष सहयोग
समिति ने सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए निम्नलिखित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है:
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग
श्री राधेश्याम वर्मा (तहसीलदार, अहिवारा)
डॉ. भानु प्रताप साव (थाना प्रभारी)
श्री उग्रसेन जगत (उपनिरीक्षक) एवं श्री सूरजभान सिंह (सहायक उपनिरीक्षक)
श्री विजय कुमार गायकवाड, सतीश यादव, नीलम गोस्वामी, राजेंद्र पाटिल एवं कनिष्ठ यंत्री (अहिवारा)।
दो दिवसीय कार्यक्रम के मंच पर क्षेत्र के दिग्गज नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे:
17 जनवरी: मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश चतुर्वेदी (संस्थापक, भीम रेजिमेंट छ.ग.), डॉ. देवेश डहरिया, हेमलाल चतुर्वेदी (स्टार गायक), और नैन दास कुर्रे सहित ग्राम के पंचगण मौजूद रहे।
18 जनवरी: मुख्य अतिथि श्रीमती ऊषा सोनवानी (जिला पंचायत सदस्य) रहीं। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू पाटिल (जनपद सदस्य), मनीष बंजारे (जिला महंत), श्रीमती खुशबू यादव (सरपंच), लंकेश नाहटा (उप सरपंच), और वामन साहू (पूर्व सरपंच) सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दीक्षा राजपूत, घनश्याम यादव, दाऊ प्रमोद चंद्राकर, संजय दुबे और स्वास्थ्य जगत से जुड़े अनेक डॉक्टरों सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा। न्यू आदर्श युवा संगठन ने सभी दानदाताओं और ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।







