अहिवारा के बानबरद क्षेत्र में एक माह से राशन वितरण ठप, माघ पूर्णिमा मेला से पहले जनता में आक्रोश, 1000 से अधिक कार्डधारी प्रभावित

[adsforwp id="60"]

राकेश जसपाल की रिपोर्ट—-

नंदिनी अहिवारा,
अहिवारा नगर पालिका परिषद अंतर्गत बानबरद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13, 14 एवं 15 में इस माह अब तक शासकीय राशन का वितरण नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र के गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षदों ने बताया कि लगभग 1000 से अधिक राशन कार्डधारी परिवार पिछले एक माह से राशन से वंचित हैं। आगामी दिनों में माघ पूर्णिमा मेला का आयोजन होना है, ऐसे में क्षेत्र में भीड़ और आवश्यकताओं के बढ़ने से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस संबंध में पार्षदों द्वारा जिलाधीश, दुर्ग को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र राशन वितरण प्रारंभ कराने की मांग की गई है।
पार्षदों का कहना है कि यदि समय रहते राशन वितरण नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
ज्ञापन देने वालों में —
केशव महिलांग, पार्षद वार्ड क्रमांक 13, बानबरद
श्रीमती मीना जोशी, पार्षद वार्ड क्रमांक 14
मुकुन्द पटेल, पार्षद वार्ड क्रमांक 15
नगर पालिका परिषद, अहिवारा शामिल रहे।
पार्षदों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिशीघ्र राशन वितरण प्रारंभ कर आम जनता को राहत दी जाए।

Leave a Comment