विमल थापा भिलाई —
भिलाई, संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की आगामी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भव्य राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज द्वारा 18 जनवरी 2026 को भिलाई के सेक्टर-4 स्थित फेडरेशन भवन में एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. डॉ. के. एल. तांडेकर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल PSU एससी/एसटी फेडरेशन के चेयरमैन श्री सुनील रामटेके रहे, जबकि कुशल संयोजन श्री बालाराम कोलते द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश भर से आए सैकड़ों पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य फरवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विशाल जयंती महासम्मेलन की योजना बनाना था।
मुख्य अतिथि: कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री रामदास आठवले और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य केंद्रीय नेताओं और प्रदेश के मंत्रियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
संगठनात्मक विस्तार: इस अवसर पर समाज की महिला एवं युवा इकाई का विधिवत गठन किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी संत रविदास के समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को आत्मसात कर सके।
उद्देश्य: यह आयोजन समाज की एकता, भाईचारे और संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक ऐतिहासिक मंच साबित होगा
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इनमें मुख्य रूप से:
आर. पी. लांजकर, पारस झाड़े, बलराम कोलते, महेश चौहान, पुरुषोत्तम मालेकर, हरिश्चंद्र टांडेकर, महेश चंद्र कटारे, रोशनी भोंडेकर, देवेंद्र चौहान, गांधी तनय, रामदास मालेकर, राहुल बर्वे, प्रवीण चौहान, और राम प्रकाश आनंद हटीले शामिल रहे।
नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व आशा मनघटे, आरती मराठे, अशर्फी देवी और चौहान मैडम ने किया। वहीं कवर्धा से रामकुमार व संतुराम लहरी और रायपुर जिला अध्यक्ष कुंभारे अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
”यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और उत्थान का एक बड़ा मंच बनेगा। हम प्रदेश भर के समाजजनों से अपील करते हैं कि इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हों।”
— छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज







