राकेश जसपाल की रिपोर्ट ——
नंदिनी अहिवारा, मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल, बागडूमर में दिनांक 15 जनवरी 2026 को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती बंजारे जी (जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्वीटी कौशिक जी (महिला मोर्चा अध्यक्ष) रहीं।
कार्यक्रम में श्री तिलक राज यादव जी (सहप्रभारी, भाजपा कार्यालय भिलाई), श्री गोपाल गुप्ता (भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता), श्रीमती मीनाक्षी साहू (सहायक नोडल अधिकारी, अहिवारा), श्री लीलाधर साहू (पूर्व पार्षद, बानबरद), श्री सूरज ढीरे (पंच, ग्राम बागडूमर) सहित श्री राकेश बरहरे, श्री हितेश जोशी, श्री अनिल यादव, श्री नोहर पटेल, श्री गोवर्धन, श्री धीरज सिंह, श्री नवीन कुमार छत्री, तथा श्रीमती वंदना साहू, श्रीमती मीनू साहू, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती पुष्पा यादव, श्रीमती पूर्णिमा बंजारे, श्री पुष्कर दिलावर, श्री नवाज मंसूरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय परिसर सुबह से ही रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक स्वागत द्वार और छात्र–छात्राओं की चहल-पहल से उत्सवमय वातावरण में तब्दील हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती बंजारे जी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा व संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के संकल्प की चर्चा की। वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्वीटी कौशिक जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय एवं शिक्षकों की भूमिका को समाज की नींव बताया।
वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक लोकनृत्य, सामूहिक गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती इला एवन कॉल्विन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह वार्षिक उत्सव शिक्षा और संस्कृति के संगम का जीवंत उदाहरण बना, जिसकी चर्चा पूरे ग्राम में दिनभर होती रही और सभी ने इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने पर गर्व महसूस किया।






