विमल थापा भिलाई—————–
भिलाई। भिलाई के डॉ. अंबेडकर नगर वार्ड में आगामी 16 जनवरी 2026 को एक भव्य राज्य स्तरीय बौद्ध मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 5 बजे से होगी, जिसमें शासन-प्रशासन के दिग्गज और बौद्ध समाज के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे।
गरिमामयी उपस्थिति और अतिथि गण
कार्यक्रम के संयोजक मा. सुनील रामटेके (चेयरमैन, ऑल PSU एससी एसटी फेडरेशन) ने बताया कि महोत्सव के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री मा. गजेन्द्र यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद मा. विजय बघेल और वैशाली नगर विधायक मा. रिकेश सेन उपस्थित रहेंगे।
अन्य प्रमुख अतिथियों में शामिल हैं:
प्रशासनिक एवं न्यायिक क्षेत्र: मा. एम.डी. कावरे (कमिश्नर), मा. दिलीप वासनीकर (छ.ग. जांच आयोग), मा. रतनलाल डांगी (आई.जी. रायपुर)।
सामाजिक एवं बैंकिंग क्षेत्र: मा. के.एन. कांडे (एम.डी. अपेक्स बैंक), मा. डॉ. उदय कुमार ढाबरडे (CMO सेक्टर 9), मा. अरविंद सिंह खुराना, मा. इंद्रजीत सिंह (छोटू), मा. अजीत वैद्य।
बौद्ध महासभा एवं संगठन: मा. विनोद वासनिक, मा. भोजराज गौरखेड़े, मा. सी.एल. माहेश्वरी, मा. अनिल गजभिए, श्रीमती वर्षा बागड़े सहित जल संसाधन एवं राजमार्ग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी।
सांस्कृतिक संध्या: बुद्ध-भीम गीतों की बयार
महोत्सव का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें नागपुर के प्रसिद्ध राष्ट्रीय गायक कव्वाल प्रकाश नाथ पाटनकर और टीवी/रेडियो गायक कव्वाल अजय कुमार बुद्ध और भीम गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान भोजन दान का सौजन्य श्रीमती सुनंदा एवं राजकुमार खोबरागड़े द्वारा किया गया है।
आयोजन समिति की सक्रियता
महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र (बबलू) चौरे, जितेंद्र मडामे, सुनील श्यामकुंवर, अविनाश अड़कने, संजय डहाट और सेवक राम बागरे सहित पूरी टीम ने समाज के लोगों से इस भव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक: 16 जनवरी 2026
समय: संध्या 5:00 बजे से
स्थान: डॉ. अंबेडकर नगर वार्ड, भिलाई






