ग्राम सेलूद में गूंजेंगे मानस के स्वर: 31वीं त्रिदिवसीय मानस प्रतियोगिता और मड़ई मेले का भव्य आयोजन

[adsforwp id="60"]

पाटन/सेलूद: ग्राम सेलूद में भक्ति, अध्यात्म और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी 01, 02 और 03 फरवरी 2026 को ग्राम सेलूद में 31वें त्रिदिवसीय सस्वर मानस गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 03 फरवरी को पारंपरिक मड़ई मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रहेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ और दीप प्रज्वलन 01 फरवरी (रविवार) को होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि पाटन विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री मान. श्री भूपेश बघेल जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्री देवेंद्र चंद्रवंशी जी करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच श्री खिलेश मारकंडे, उपसरपंच श्री राकेश साहू और ग्रामसभा प्रमुख श्री सुरेन्द्र बंछोर उपस्थित रहेंगे।
समापन समारोह में जुटेंगे दिग्गज
प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण 03 फरवरी (मंगलवार) को आयोजित होगा। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि मंत्री मान. श्री गजेन्द्र यादव जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा सांसद मान. श्री विजय बघेल जी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक सहित ग्राम के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
मड़ई मेला और ‘लोक सिरजन’ की सांस्कृतिक प्रस्तुति
03 फरवरी को ही ग्राम में पारंपरिक मड़ई मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के उत्साह को दोगुना करने के लिए रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम “लोक सिरजन” (डौंडीलोहारा, जिला बालोद) की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें दर्शक प्रदेश की समृद्ध लोक कला का आनंद ले सकेंगे।
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी, सेलूद ने क्षेत्र की जनता से इस भक्तिमय और सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है।

Leave a Comment