साहू सदन पाटन मे स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन कल, ‘विराट युवा महोत्सव’ और करियर गाइडेंस का होगा भव्य आयोजन

[adsforwp id="60"]

​पाटन, तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में कल, 12 जनवरी सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर तहसील स्तरीय ‘विराट युवा महोत्सव’ का गरिमामयी आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में युवाओं के मार्गदर्शन के लिए विशेष करियर गाइडेंस सत्र और सामाजिक सरोकार के तहत रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
​कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा—–

​आयोजन की शुरुआत सुबह 11:00 बजे विशाल युवा रैली के साथ होगी, जो स्वामी आत्मानंद चौक से निकलकर साहू सदन पाटन तक पहुंचेगी। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से करियर गाइडेंस का सत्र आयोजित है, जिसमें प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े अतिथि युवाओं को सफलता के मंत्र देंगे। दोपहर 2:00 बजे से मुख्य अतिथि उद्बोधन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

​समारोह के मुख्य अतिथि श्री दीपक ताराचंद साहू जी (पूर्व अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नंदलाल साहू जी (अध्यक्ष, जिला साहू संघ, दुर्ग) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुनील साहू एवं श्रीमती कल्पना नारद साहू उपस्थित रहेंगे।

​वक्ताओं के रूप में श्री देवेश साहू (डिप्टी कलेक्टर), श्री पोलेश्वर साहू (डिप्टी कलेक्टर) और श्री राजेश साहू (डी.एस.पी.) युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

​सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है। आयोजकों द्वारा घोषणा की गई है कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई जा सके।

​कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘रंग सागर’ का आयोजन होगा, जिसका संचालन श्री शेषनारायण (संजू) साहू द्वारा किया जाएगा।
​तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू एवं पूरी कार्यकारिणी ने क्षेत्र के स्वजनों और मित्रों से इस कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थिति की अपील की है।
​स्थान: साहू सदन, पाटन
दिनांक: 12 जनवरी दिन सोमवार

Leave a Comment