रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा आगामी 13 जनवरी 2025 से ‘नवा रायपुर प्रीमियर लीग’ (NPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। नवा रायपुर स्थित ग्राम राखी के खेल मैदान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच प्रेस क्लब 11 और छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 11 के बीच खेला जाएगा।
तारीख: 13 जनवरी 2025 (मंगलवार)
समय: सुबह 11:00 बजे से
स्थान: शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के सामने, ग्राम राखी, नवा रायपुर।
इस खेल महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
श्री गुरु खुशवंत साहेब (माननीय मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)
श्री इंद्र कुमार साहू (विधायक, अभनपुर)
श्री नवीन मारकंडेय (पूर्व विधायक, आरंग)
अधिकारियों और कर्मचारियों का अनूठा संगम
संचालनालयीन राजपत्रित अधिकारी संघ एवं संचालनालयीन कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालयों और नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी हिस्सा लेंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष उद्घाटन मैच पत्रकारों (प्रेस क्लब) और अधिकारियों के बीच रखा गया है, ताकि एक सकारात्मक माहौल में प्रतियोगिता की शुरुआत हो सके।
संयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा ने विश्वास जताया है कि इस आयोजन से शासकीय कार्यों के तनाव के बीच कर्मचारियों और अधिकारियों को खेल के जरिए नई ऊर्जा मिलेगी।







