पाटन, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर तहसील साहू संघ, पाटन के तत्वाधान में आगामी 12 जनवरी 2026, सोमवार को एक भव्य ‘विराट युवा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम साहू सदन, पाटन में आयोजित होगा, जिसमें समाज के युवाओं के लिए करियर गाइडेंस और जनसेवा के लिए विशाल रक्तदान शिविर मुख्य आकर्षण होंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा
तहसील साहू संघ द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, दिनभर चलने वाले इस महोत्सव का शेड्यूल इस प्रकार है:
सुबह 11:00 बजे: स्वामी आत्मानंद चौक से साहू सदन तक विशाल युवा रैली।
दोपहर 01:00 बजे: युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए विशेषज्ञों द्वारा ‘करियर गाइडेंस’।
दोपहर 02:00 बजे: मुख्य अतिथि उद्बोधन एवं सम्मान समारोह।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: रंग सागर की प्रस्तुति, जिसका संचालन शेषनारायण (संजू) साहू करेंगे।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री दीपक ताराचंद साहू जी (पूर्व अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नंदलाल साहू जी (अध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग) करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. सुनील साहू, श्रीमती कल्पना नारद साहू, श्री देवेश साहू (डिप्टी कलेक्टर), श्री पोलेश्वर साहू (डिप्टी कलेक्टर) और श्री राजेश साहू (डी.एस.पी.) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय अध्यक्षों का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।
‘रक्तदान करें, हेलमेट पाएं’ – विशेष पहल
युवा महोत्सव के दौरान एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समिति ने निर्णय लिया है कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा का संदेश भी जन-जन तक पहुंचे।
समाज से अपील
तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उपाध्यक्ष दुलेश्वर व विमला साहू, सचिव सुरेंद्र व भुवनेश्वरी साहू समेत समस्त कार्यकारिणी ने समाज के स्वजनों और युवाओं से अपील की है कि वे इस महोत्सव में सपरिवार इष्ट-मित्रों सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।







