तरीघाट में 11 जनवरी को ‘भव्य मंडई मिलन समारोह’ का आयोजन,रात्रिकालीन विशेष आकर्षण सांस्कृतिक लोककला मंच ‘लोक छाया’ की होगी प्रस्तुति

[adsforwp id="60"]

​पाटन, पाटन क्षेत्र के ग्राम तरीघाट में आगामी 11 जनवरी 2026, दिन रविवार को ‘भव्य मंडई मिलन समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। यह पारंपरिक कार्यक्रम ग्रामवासी और पंचायत के सहयोग से संपन्न होगा।

​समारोह में क्षेत्र के कई दिग्गज राजनेता और जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे–
​मुख्य अतिथि: विजय बघेल (सांसद, दुर्ग लोकसभा)
​अध्यक्षता: डोमन लाल कोर्सेवाड़ा (विधायक एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण)
​विशेष अतिथि: ललित चन्द्राकर (विधायक एवं उपाध्यक्ष, छ.ग. राज्य ग्रामीण विकास) सहित क्षेत्र के जिला पंचायत, जनपद पंचायत और भाजपा संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम मे शामिल होंगे।

​मंडई मिलन के अवसर पर रात्रिकालीन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सांस्कृतिक लोककला मंच ‘लोक छाया’ की प्रस्तुति होगी। इसमें प्रसिद्ध कलाकार छाया चन्द्राकर और उनकी टीम द्वारा लोक कला का बेजोड़ प्रदर्शन किया जाएगा।

​ग्राम पंचायत तरीघाट की सरपंच श्रीमती चन्द्रिका साहू, उपसरपंच प्रकाश गिर गोस्वामी एवं समस्त पंचगण व ग्रामवासियों ने क्षेत्र की जनता को सपरिवार इस समारोह में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]