पाटन में भव्य मड़ई मेला संपन्न, स्वास्थ्य क्षेत्र में मितानिनों के योगदान और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए पत्रकारों का हुआ सम्मान

[adsforwp id="60"]

पाटन, स्वतंत्रता सेनानियों की पावन धरा पाटन में ‘भव्य पाटन मड़ई मेला’ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजित इस पारंपरिक मेले में क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रति अपनी निस्वार्थ सेवाएं देने वाली मितानिन बहनों और समाज के सजग प्रहरी पत्रकारों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। आयोजन समिति ने स्वास्थ्य क्षेत्र में मितानिनों के योगदान और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए पत्रकारों की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बघेल (सांसद, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र) द्वारा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा जितेंद्र वर्मा , जिला महामंत्री भाजपा दिलीप साहू और मंडल अध्यक्ष भाजपा श्रीमती रानी केशव बंछोर ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
मेले में ‘रंगसागर’ एवं ‘चिन्हारी लोक मंजीरा’ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।
नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगणों के विशेष सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुआ यह मेला देर रात तक चलता रहा, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।

Leave a Comment