17 वर्षों बाद पाटन में मंडई की धूम: कल जुटेगी दिग्गजों की टोली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सजेगी महफिल

[adsforwp id="60"]

पाटन,पाटन नगर में 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कल, 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) को भव्य ‘पाटन मंडई मेला’ का आयोजन होने जा रहा है। रेस्ट हाउस के पास स्थित खेल मैदान में आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि
इस गरिमामयी आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय विजय बघेल जी करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक ललित चंद्राकर, डोमनलाल कोर्सेवाडा,जितेंद्र वर्मा, दिलीप साहू एवं श्रीमती रानी केशव बंछोर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
मनोरंजन का पूरा पैकेज: मीना बाजार और रोमांचक झूले
नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया कि मेले को भव्य रूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। जनसाधारण के मनोरंजन के लिए मेले में विशेष आकर्षण होंगे:
रोमांचक झूले: विशाल मीना बाजार, जल परी, हवाई झूला, ब्रेक डांस और ड्रैगन झूला।
खरीदारी और गेम्स: विभिन्न रोमांचक गेम्स और डिस्काउंट ऑफर के साथ सजी दुकानें।
व्यंजनों की बगिया: खान-पान के शौकीनों के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के विशेष स्टॉल।
सांस्कृतिक संध्या: ‘रंग सागर’ और ‘चिन्हारी’ की प्रस्तुति
मेले के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक कला की अद्भुत छटा बिखरेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विवरण निम्नानुसार है:
दोपहर 3:00 से शाम 8:00 बजे तक: छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच ‘रंग सागर’ द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम।
रात्रि 9:00 बजे से: छत्तीसगढ़ी लोककला मंच ‘चिन्हारी’ (लोक मंजीरा) और सुप्रसिद्ध लोक गायिका पायल साहू की टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
“पाटन की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को सहेजने के लिए 17 साल बाद इस मेले का पुनः आयोजन हो रहा है। मेरी अपील है कि क्षेत्रवासी सपरिवार शामिल होकर इस उत्सव का आनंद लें।”
— योगेश निक्की भाले, अध्यक्ष, नगर पंचायत पाटन

Leave a Comment