कोमल वैष्णव की रिपोर्ट——-
दुर्ग/पाटन, जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार में पाटन क्षेत्र पर विशेष भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिसमे आरसनारा निवासी रमेश साहू दाऊ को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
नंदलाल साहू ने पाटन के सक्रिय सदस्य रमेश साहू (दाऊ) की कार्यक्षमता और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला सह-सचिव के पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से पाटन क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। रमेश साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाज के प्रबुद्ध जनों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
पाटन का बढ़ता कद
चर्चा है कि आने वाले दिनों में विभिन्न प्रकोष्ठों के विस्तार के दौरान पाटन क्षेत्र को कुछ और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू द्वारा क्षेत्र के युवाओं और अनुभवी चेहरों को तवज्जो देने से यह स्पष्ट है कि आगामी समय में पाटन की भूमिका जिला साहू संघ में और भी प्रभावी होने वाली है।







