ग्राम फेकारी में ‘श्री राम कथा संगोष्ठी’ का भव्य आयोजन: राममय हुआ माहौल

[adsforwp id="60"]

पाटन, नव वर्ष के पावन अवसर पर जिला दुर्ग के ग्राम फेकारी (सेलूद) में एक दिवसीय भव्य ‘श्री राम कथा संगोष्ठी’ का गरिमामय आयोजन किया गया। युवा सक्रियता संगठन और सत्यम् शिवम् सुंदरम् भव्य चुनरी यात्रा ग्रुप सहित समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे ‘ज्योति मानस मंडली फेकारी’ द्वारा मंगला चरण के प्रस्तुति के साथ हुई। इसके पश्चात सुबह 10:30 बजे से प्रभु इच्छा तक अनवरत हरि कथा का प्रवाह चला। मानस सुधा परिवार के माध्यम से आयोजित इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला।
प्रख्यात मानस विद्वानों की रही उपस्थिति
इस संगोष्ठी में अंचल के कई प्रतिष्ठित मानस मर्मज्ञों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से:
मानस व्यास: श्री चोवाराम साहू, नीलकंठ ठाकुर, योगेश्वर उपाध्याय, मूलचंद साहू, गजानन्द अवस्थी सहित कई विद्वान शामिल रहे।
संगीत साधकों में धनुष लाल यादव, खोमेश्वर वैष्णव और उनकी टीम ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मानस सारथी डालू राम साहू, दीपक कौशिक, हितेन्द्र कुमार साहू और अध्यक्ष योगेश साहू का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाना और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति व संस्कारों से जोड़ना है।
कार्यक्रम के अंत में महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन से पूरा ग्राम फेकारी भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
ग्राम के वरिष्ठ लोगों का हुआ सम्मान
जिसमें जगदीश साहू, साधुराम साहू, आनंद ठाकुर, भागवत साहू (से. नि. शिक्षक), डेराहाराम साहू, अश्वनी साहू, जनकलाल साहू, बिसालिक ठाकुर, यशवंत चंद्राकर।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
पोसुराम निर्मलकर अश्वनी साहू (पूर्व मंडी अध्यक्ष), महेन्द्र साहू (अध्यक्ष पंचायत राज सचिव संघ),रविशंकर साहू (LIC वरिष्ठ सलाहकार). नोहर सिंह ठाकुर राम,सुमेर ठाकुर (जनपद सदस्य) टिकेश्वर साहू (पूर्व सरपंच) श्रीमती संध्या वर्मा (पूर्व जनपद सदस्य)
योगेश साहू (सरपंच),तुलसी पटेल (ग्रामीण अध्यक्ष), सोहन साहू
राजेन्द्र साहू,भगवान सिंह साहू,छन्नूलाल साहू (शिक्षक),अनिल बनपला (शिक्षक), मुकेश साहू,नेहरू राम साहू (प्राचार्य),कार्यक्रम का संयोजन हेमलाल साहू (परसुली), डालूराम साहू (पऊवारा)
दीपक कौशिक (खोरपा) उपस्थित रहे.

Leave a Comment