स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के उपलक्ष्य में तहसील साहू संघ पाटन के युवा प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 12 जनवरी को भव्य ‘युवा महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम साहू सदन (अटारी)पाटन मे होगा
इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना है।
विविध प्रतियोगिताओं का होगा संगम
तहसील स्तरीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: लोक नृत्य, समूह गान और संगीत का होगा समावेश.
बौद्धिक प्रतियोगिताएं: स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित भाषण होगा.
पुरस्कार और सम्मान—-
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी युवाओं को सम्मानित किया जाएगा जिससे आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के युवा उत्सवों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।” इस मूल मंत्र के साथ तहसील साहू संघ पाटन द्वारा परिक्षेत्र व सभी इकाई से युवा, युवतियों को इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।







