चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने पेश किया 3800 पन्नों का 8वां पूरक चालान

[adsforwp id="60"]

रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने उनके खिलाफ कोर्ट में 3800 पन्नों का आठवां पूरक चालान पेश किया है।

EOW के अनुसार यह खुलासा सौम्या, अरुणपति, अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर के बीच हुए व्हाट्सऐप चैट की जांच के बाद हुआ है। नए तथ्यों के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि चैतन्य बघेल को फिलहाल जेल से राहत मिलना मुश्किल है।

18 जुलाई से जेल में बंद हैं चैतन्य बघेल
चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय ने उनके भिलाई स्थित निवास से मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच फिलहाल ED और ACB कर रही हैं। इस मामले में दर्ज FIR में 3200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का जिक्र है। FIR में राजनेताओं, आबकारी विभाग के अधिकारियों और कारोबारियों समेत कई लोगों को नामजद किया गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]