जनजाति गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

[adsforwp id="60"]

गुण्डरदेही/ जनजाति मोर्चा जिला बालोद के तत्वधान में जनजाति गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती मनाने के लिए जिला कार्यालय बालोद में कार्यशाला का आयोजन हुआ जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व दुर्ग संभाग प्रभारी डॉ देवेन्द्र महला एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य थानसिंह मंडावी ने बताया कि जनजाति गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती मनाने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा महाविद्यालय, हायर सेकंडरी स्कूल, छात्रावासों, ग्रामपंचायतों , चौक चौराहों महापुरुषों की मूर्ति पर रंग रोगन व स्वच्छता अभियान चलाकर जनजाति महापुरुषों की जीवन शैली पर वृतांत बताए जाएगा कार्यशाला में राजनीतिक दृष्टि से संगठन में सदस्यों की उपयोगिता व भूमिका के साथ साथ जिले में जनजाति समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई जनजाति मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने आदिवासी विकास जिला बालोद के आयुक्त से मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में जनजाति गौरव दिवस मनाने के सम्बन्ध में बात चित कर ध्यान आकृष्ट कराए एवं 15 नवम्बर को जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस मनाया जावेगा इस कार्यशाला में विशेष रूप से प्रदेश जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र महला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थानसिंह मंडावी, जिला कार्य समिति सदस्य पालक ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राम लाल नायक,जनजाति मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडावी, योगेश्वर सिवना, जनपद सदस्य किरण तारम, मोर्चा उपाध्यक्ष डालसिंह मंडावी, खिलेश्वर पोटाई सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सदस्यगण उपस्थित थे

Leave a Comment

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरणआई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

[adsforwp id="47"]