बीजापुर में बड़ी सफलता: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 6 माओवादियों को किया ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद

[adsforwp id="60"]

बीजापुर,11नवंबर, बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए हैं। घटनास्थल से ऑटोमैटिक हथियार, इंसास राइफल, स्टेनगन, .303 राइफल सहित विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आज सुबह 10 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में बलों ने मोर्चा संभालते हुए मुठभेड़ को अंजाम दिया।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने बहादुरी से जवाबी कार्रवाई की, जिसमें छह माओवादी मारे गए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की गई है। क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

Leave a Comment

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरणआई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

[adsforwp id="47"]