आज भाजपा उतई मंडल की बैठक रेस्ट हाउस उतई में सम्पन्न हुई।बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची के अध्ययन कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। SIR मंडल कार्यशाला प्रभारी प्रखर वक्त रजा खोकर ने कहा कि पात्र नागरिकों के नए नाम जोड़ने,त्रुटियों को सुधारने एवं अमान्य नामों को हटाने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। ताकि आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची पूर्णतः सही और पारदर्शी रहें। बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं कि सक्रिय भूमिका, मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने तथा हर पात्र नागरिक को मतदान के अधिकारी से जोड़ने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए गए।साथ ही बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर भी विचार – विमर्श हुआ।सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणी योजनाओं को अधिक प्रभावी रूप से जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में SIR में संगठन सशक्तिकरण एवं बूथ स्तर तक कार्य विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना लोकतंत्र की सच्ची शक्ति हैं। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर ने प्रस्तुत किया बैठक का संचालन मंडल महामंत्री प्रवीण यदु ने किया आभार व्यक्त नगर भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू ने किया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू,उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू जी,निर्वतमान मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा जी,अनिल साहू पार्षद सोनू राजपूत,सभापति सुनीता चंद्राकार पार्षद संगीत रजक, पार्षद अनिता गढ़े विमला कामडे उपाध्यक्ष,एकता चंद्राकार,हरीश यादव,मंत्री संध्या भारती मंत्री,घनश्याम चंद्राकार,करण सेन सरपंच करगाडीह,डोमार सिंह सरपंच पुरई,शुभम वर्मा,वैभव देवांगन,फलेंद्र राजपूत,हुबलाल चंद्राकार , संतोष मार्कण्डेय,हर्ष चंदेल ।शक्ति केंद्र प्रभारी,शक्ति केंद्र संयोजक,सह संयोजक,बूथ अध्यक्ष,BLA 02 आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्तिथि प्रदान किया।*






