प्रधान पाठक ने दिलवाया बच्चों को जूता मौजा, ख़ुशी से बच्चो नें कहा रोज स्कूल आएंगे

[adsforwp id="60"]

भिलाई 3,
विकासखंड पाटन के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजली नगर भिलाई 3 के बच्चों के लिए विद्यालय के प्रधान पाठक संजय कुमार मैथिल के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया जिसमें समुदाय के दान देने वाले व्यक्ति को प्रेरित कर विद्यालय के सभी बच्चों के लिए जूते एवं मौजा दिलाने का कार्य किया गया
विद्यालय के बहुत से बच्चे आर्थिक स्थिति के कमजोर वाले पालको के बच्चे हैं जिनमें बहुत से बच्चे चप्पल पहन कर विद्यालय आते थे , प्रधान पाठक का शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के साथ-साथ संस्कृति कार्यक्रम के क्षेत्र समाज सेवा के क्षेत्र में भी विशेष योगदान है इसी कड़ी में बच्चों के लिए उनके प्रयास से सभी बच्चों को जूते मोजा प्रदान कराया गया जिससे सभी जूता मौज पा कर प्रसन्न हुए खिल उठे
इस अवसर पर श्री संतोष वर्मा श्री संजय जैन, वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती मृगनयनी यादव श्रीमती कल्पना प्रधान ,श्री सुरेश कुमार देशमुख प्रधान पाठक संजय कुमार मैथिल एवं सभी बच्चे उपस्थित थे

Leave a Comment

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरणआई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

[adsforwp id="47"]