नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर मे स्थांतरण के बाद भी जमे हुए हैं उप अभियंता,नगर में हो रही है चर्चा

[adsforwp id="60"]

अम्लेश्वर 06 नवंबर, छत्तीसगढ़ शासन नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से प्रदेश के नगरी निकाय में पदस्थ 93 उप अभियंताओं का स्थानांतरण सूची 18 सितंबर को जारी किया गया है। जिसमें कई जगहों के उप अभियंता अभी भी पदस्थ निकाय में जमे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को स्थानांतरण आदेश नगरी प्रशासन के द्वारा जारी किया गया है जिसमें नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के प्रवीण साहू का भी नाम शामिल है। नगरी प्रशासन के नियम अनुसार 15 दिवस के अंदर स्थानांतरित निकाय में पदस्थ होना सुनिश्चित किया गया है। लेकिन नगर पालिका अमलेश्वर के इंजीनियर प्रवीण साहू दशहरा, दीपावली त्योहार मनाने के बाद भी नवीन पदस्थ स्थान नगर पंचायत पाटन में जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। वह नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में ही अंगद की तरह पैर जमा कर बैठे हुए हैं।जबकि उसके स्थान पर पुराने इंजीनियर ढालेंद्र ठाकुर का नव पदस्थ हो गए है।इसका भी स्थांतरण हो गया था जिसे वापस लाया गया है।जिससे सत्ता पक्ष के पार्षदों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

एक पार्षद ने स्थानांतरण लेटर को शेयर करते हुए मीडिया को स्थानांतरित नहीं होने की जानकारी शेयर किया है। कई जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किस वजह से यहां जमे हुए हैं। समझ से परे है स्थानांतरित जगह पर जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब नगर में उठने लगी है आवाज, हो रही है चर्चा ।

आपको बता दें उनके द्वारा किए हुए कार्यों में अनिमितता भी देखी गई है उनके देख रेख में पौनी पसारी योजना के तहत बने बाजार निर्माण में अनिमीतता बरती गई है। चारों ओर नाली बनाकर लोहे का जाली लगाया गया था जिससे कई लोग जख्मी हुए हैं। बाद में जाली को निकाल कर सिमेंटीकरण किया गया है।वहीं बाजार परिसर में नाली निर्माण के बाद भी पानी भरा रहता है। कीचड़ हो जाता है।जिससे नगर वासी परेशान रहते हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जामुल बनेगा प्रदेश का आध्यात्मिक केंद्र—भव्य–दिव्य श्री राम कथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न अयोध्या से पधारे स्वामी डॉ. अनंताचार्य जी महाराज ने कराया वैदिक भूमि पूजन, 50,000 श्रद्धालुओं हेतु विराट पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ

जामुल बनेगा प्रदेश का आध्यात्मिक केंद्र—भव्य–दिव्य श्री राम कथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न अयोध्या से पधारे स्वामी डॉ. अनंताचार्य जी महाराज ने कराया वैदिक भूमि पूजन, 50,000 श्रद्धालुओं हेतु विराट पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ

[adsforwp id="47"]