रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ स्वागत,प्रधानमंत्री करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे

[adsforwp id="60"]

रायपुर,01नवंबर, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभु श्री राम के ननिहाल, माता कौशल्या की पवित्र भूमि पर आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है.
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में शामिल होने रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सत्य साईं अस्पताल पहुंचे, जहां वे 2,500 बच्चों से बातचीत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे। रायपुर पहुंचने पर उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल भी जाना।
इसके अलावा, पीएम मोदी नए विधानसभा भवन, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय और ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे रोड शो भी करेंगे।

Leave a Comment

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरणआई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

[adsforwp id="47"]