मंत्री श्री यादव ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण, विद्यार्थियों से संवाद कर कोर्स की स्थिति, शिक्षण व्यवस्था, प्रैक्टिकल और त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी पर किया चर्चा

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 25 सितंबर 2025/प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी स्थित पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल, नगपुरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल (हिंदी/इंग्लिश) और ग्राम हिर्री के आत्मानंद/ पूर्व माध्यमिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने क्लास रूम में विद्यार्थियों से संवाद कर कोर्स की स्थिति, शिक्षण व्यवस्था, प्रैक्टिकल और त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की। साथ ही बच्चों की मांग पर अतिरिक्त कक्ष, डोम शेड और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने आश्वस्त किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने व्यवस्था में गड़बड़ी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान गनियारी स्कूल में बिना अधिकारिक अनुमति के एन.जी.ओ. को कार्य दिये जाने पर प्राचार्य को फटकार लगाई। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए। मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री आर.एल. ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा और विद्यालयों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Comment

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरणआई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

[adsforwp id="47"]