देवरी ब्लाक में 47 लाख के विकाश कार्यों का भूमिपूजन,

[adsforwp id="60"]

Md.yousuf.Anda-Durg

गुंडरदेही
देवरी ब्लॉक में 47 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, गांववासियों की भारी उपस्थिति
बरसते बादलों के बीच भी आज देवरी ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि एक बार फिर जनता का भरोसा कांग्रेस सरकार के साथ है।

आज कुल 47 लाख रुपए के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसमें –

ग्राम झीटिया : चबूतरा संधारण कार्य – 3 लाख

ग्राम किसना : शेड निर्माण – 4.50 लाख

ग्राम टटेंगा : शेड निर्माण – 2 लाख, अहाता निर्माण – 5 लाख

ग्राम जेवरतला : सामुदायिक भवन निर्माण – 5 लाख

ग्राम सी.बी. नवागांव : सामुदायिक भवन निर्माण – 5 लाख

ग्राम पिन्कापार : सामुदायिक भवन निर्माण – 5 लाख

ग्राम संबलपुर : शेड निर्माण – 5 लाख, सामुदायिक भवन – 5 लाख

ग्राम पीपरखार : शेड निर्माण – 5 लाख

ग्राम नाहंदा : शेड निर्माण – 2 लाख

इन सभी विकास कार्यों से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और गांवों की तस्वीर बदलेगी।

गांव के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों को योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ दिलाना ही सरकार की प्राथमिकता है। गांव-गांव में चबूतरा, शेड, सामुदायिक भवन और अन्य निर्माण कार्य करवाकर बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों से संवाद और उनके सुझावों से ही हर गांव को विकसित, शिक्षित और सशक्त बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

कार्यक्रम में रहे शामिल

इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी), संजू चौधरी (महामंत्री), टुमन साहू, भूपेश नायक (जनपद सदस्य), बरसन निषाद, केजूराम सोनबाईर (पूर्व जनपद सदस्य), ललित हिरवानी (जोन प्रभारी) सहित एवन साहू, पुरुषोत्तम उर्वश, पुनीत राणा, श्रीमती डोमेश्वरी यादव, तुलाराम, श्रीमती दीप्ति साहू, श्रीमती कृतिका मानिकपुरी, गेंदलाल देवांगन, चंद्रहास चापिरा, डोमन ठाकुर, ईश्वर ठाकुर, नरेंद्र, तरुण रजक, चंद्रभूषण, फनेश्वर साहू, टिकम, साधना चौधरी, हरखू राम ठाकुर, रोमन निषाद, माया चंद्राकर, रुपेश सिन्हा, श्याम सिन्हा, सरपंच-पंच एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों की यह उपस्थिति बताती है कि विकास की राह पर आगे बढ़ते गांव कांग्रेस सरकार पर भरोसा जताते हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जामुल बनेगा प्रदेश का आध्यात्मिक केंद्र—भव्य–दिव्य श्री राम कथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न अयोध्या से पधारे स्वामी डॉ. अनंताचार्य जी महाराज ने कराया वैदिक भूमि पूजन, 50,000 श्रद्धालुओं हेतु विराट पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ

जामुल बनेगा प्रदेश का आध्यात्मिक केंद्र—भव्य–दिव्य श्री राम कथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न अयोध्या से पधारे स्वामी डॉ. अनंताचार्य जी महाराज ने कराया वैदिक भूमि पूजन, 50,000 श्रद्धालुओं हेतु विराट पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ

[adsforwp id="47"]