दुर्ग में बड़ा हादसा टला, नशेड़ी ड्राइवर ने तोड़ा रेलवे फाटक,गुजरने वाली थी ट्रेन

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, बघेरा रेलवे फाटक पर सोमवार शाम बड़ा हादसा टल गया। नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने बंद बैरियर तोड़कर फाटक पार किया और कुछ ही क्षण बाद वहां से ट्रेन गुजर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे नयापारा दुर्ग की तरफ से ट्रैक्टर चालक आधा दर्जन साइकिलों को टक्कर मारते हुए कोटनी गांव की ओर भाग रहा था। इसी बीच ट्रेन आने की वजह से बघेरा फाटक बंद था। लेकिन ड्राइवर ने बिना रुके बैरियर तोड़ा और ट्रैक्टर लेकर निकल गया। गनीमत रही कि वहां खड़े वाहन समय रहते पीछे हट गए, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

हादसे में रेलवे फाटक का बैरियर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद ऑपरेटर ने तुरंत बैरियर हटाकर ट्रेनों की आवाजाही सुचारू की। फिलहाल फाटक को अस्थायी तरीके से बंद किया जा रहा है।
घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि लापरवाह ट्रैक्टर चालक पर कब और कैसी कार्रवाई होती है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि यह रेलवे फाटक पहले से ही बटन से ऑपरेट होता था, लेकिन बैरियर टूटने के बाद इसे मैनुअली चलाया जा रहा है। इसके चलते लोगों को ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है और खतरा भी बढ़ गया है।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

जनदर्शन में कुल 102 आवेदन हुए प्राप्त,बासीन गांव में तालाब से मुरूम खनन, ग्रामीणों ने की रोक लगाने की मांग, वैशाली नगर वार्ड क्रमांक 30 और ग्राम ननकट्ठी के ग्रामीण जल संकट से परेशान, जनदर्शन में लगाई गुहार

जनदर्शन में कुल 102 आवेदन हुए प्राप्त,बासीन गांव में तालाब से मुरूम खनन, ग्रामीणों ने की रोक लगाने की मांग, वैशाली नगर वार्ड क्रमांक 30 और ग्राम ननकट्ठी के ग्रामीण जल संकट से परेशान, जनदर्शन में लगाई गुहार

[adsforwp id="47"]