कलेक्टर ने किया तिलक स्कूल दुर्ग में निर्वाचक नामावली मिलान कार्य का आकस्मिक निरीक्षण

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 (दुर्ग शहर) के अंतर्गत तिलक स्कूल के साथ अन्य स्कूल में चल रहे मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) के मिलान कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलान प्रक्रिया को सटीकता से संपन्न करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची को वर्ष 2025 की अद्यतन सूची से व्यवस्थित ढंग से मिलान करने के निर्देश दिए। उन्होंने 2003 की सूची के ए और बी मतदाताओं का मिलान 2025 की सूची से करते समय 2025 की सूची में संबंधित मतदाता के सरल क्रमांक के सामने 2003 की सूची का सरल क्रमांक भी अंकित करने को कहा। इसी प्रकार 2003 की सूची में भी 2025 की सूची का सरल क्रमांक उल्लेखित किया जाए। इससे सूचियों के आपसी मिलान में सरलता होगी तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गूगल शीट प्रपत्र के माध्यम से भी मिलान कार्य अधिक सुगम और सटीक रूप से किया जा सकेगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी बीएलओ समयबद्ध तरीके से और पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य संपन्न करें, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं अद्यतन रह सके। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विरेन्द्र सिंग, एईआरओ दुर्ग श्री प्रफुल्ल गुप्ता, एईआरओ वैशाली नगर श्री हुलेश्वर नाथ खुंटे व श्री अजय राजपुत, एईआरओ श्रीमती यशा लहरे, प्रोग्रामर सुश्री छाया साहू उपस्थित रहे।

Leave a Comment

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरणआई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

[adsforwp id="47"]